जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 2.10 अरब डॉलर घटकर 619.365 अरब डॉलर पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अगस्त, 2021 को समाप्त सप्ताह में 2.099 अरब डॉलर घटकर 619.365 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि इस गिरावट की वजह विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियों में आई गिरावट है।

मुंबई, 20 अगस्त देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अगस्त, 2021 को समाप्त सप्ताह में 2.099 अरब डॉलर घटकर 619.365 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि इस गिरावट की वजह विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियों में आई गिरावट है।

इससे पहले सप्ताहांत में विदेशी मुद्रा भंडार 88.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 621.464 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छू गया था।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने की वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) का घटना था जो समग्र भंडार का प्रमुख घटक है। इस दौरान एफसीए 1.358 अरब डॉलर घटकर 576.374 अरब डॉलर रह गया।

डॉलर के लिहाज से बतायी जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार 72 करोड़ डॉलर घटकर 36.336 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 70 लाख डॉलर घटकर 1.544 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक ने बताया कि आलोच्य सप्ताह के दौरान आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.111 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड