जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 1.169 अरब डॉलर घटकर 637.477 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.169 अरब डॉलर घटकर 637.477 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ अक्टूबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.169 अरब डॉलर घटकर 637.477 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इससे पिछले 24 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 99.7 करोड़ डॉलर घटकर 638.646 अरब डॉलर रह गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार एक अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) में आई कमी की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशीमुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.28 अरब डॉलर घटकर 575.451 अरब डॉलर रह गई। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 12.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.558 अरब डॉलर हो गया।

आईएमएफ में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.8 करोड़ डॉलर घटकर 19.24 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशीमुद्रा भंडार 12.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.228 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट