विदेश की खबरें | विदेश सचिव श्रृंगला दो दिन के दौरे पर रूस पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला रूस के शीर्ष अधिकारियों के साथ वार्ता करने, दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा के लिए मॉस्को आए हैं।

मॉस्को, 17 फरवरी विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला रूस के शीर्ष अधिकारियों के साथ वार्ता करने, दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा के लिए मॉस्को आए हैं।

इस साल श्रृंगला का यह पहला दौरा है।

रूस में भारत के दूतावास ने श्रृंगला के आगमन पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत-रूस की विशेष रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए विदेश सचिव दो दिन के आधिकारिक दौरे पर मॉस्को आए हैं।’’

ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो संदेश में श्रृंगला ने कहा, ‘‘मैं खूबसूरत शहर मॉस्को आकर बहुत खुश हूं। नए साल में देश के बाहर यह मेरी पहली यात्रा है। कोविड-19 के इस दौर में यात्रा का संकेत है कि हम रूस के साथ अपने संबंधों को काफी अहमियत देते हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह रूस के अपने समकक्ष इगोर मोरगुलोव के साथ वार्ता के लिए उत्सुक हैं। विदेश सचिव ने अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि बहुत सार्थक और उपयोगी चर्चा होगी।’’

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रूस के उप विदेश मंत्री मोरगुलोव के आमंत्रण पर विदेश सचिव मॉस्को की यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘‘विदेश सचिव, उप विदेश मंत्री मोरगुलोव के साथ भारत-रूस विदेश कार्यालय के अगले दौर की वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष आगामी उच्च स्तरीय आदान-प्रदान समेत समग्र द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू