विदेश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री गान किम योंग तथा विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात कर दोनों देशों की द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
सिंगापुर, आठ नवंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री गान किम योंग तथा विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात कर दोनों देशों की द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं की इस बातचीत में औद्योगिक पार्क, नवाचार और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
जयशंकर दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री और व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मुलाकात कर सिंगापुर की अपनी यात्रा की शुरुआत की। औद्योगिक पार्क, हरित ऊर्जा, कौशल, नवाचार और सेमीकंडक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों के बीच समकालीन साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।’’
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे अपने अच्छे मित्र विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मिलकर हमेशा खुशी होती है। हमने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की सराहना की। क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर साझा दृष्टिकोण के बारे में भी चर्चा की।’’
जयशंकर ने अपनी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन) - ‘इंडिया नेटवर्क ऑफ थिंक टैंक्स’ के आठवें गोलमेज सम्मेलन को भी संबोधित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)