जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 2.8 अरब डॉलर बढ़कर 592.89 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 2.865 अरब डॉलर बढ़कर 592.894 अरब डॉलर हो गया जो एक नया रिकॉर्ड है। इसमें स्वर्ण और मुद्रा आस्तियों का प्रमुख योगदान है।

मुंबई, 28 मई देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 2.865 अरब डॉलर बढ़कर 592.894 अरब डॉलर हो गया जो एक नया रिकॉर्ड है। इसमें स्वर्ण और मुद्रा आस्तियों का प्रमुख योगदान है।

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 29 अप्रैल, 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था।

14 मई, 2021 को समाप्त पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर हो गया था।

विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक तौर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 1.649 अरब डॉलर बढ़कर 548.519 अरब डालर हो गईं।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति सकल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा हैं।

पिछले सपताहांत में अपरिवर्तित रहने के बाद आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.187 अरब डॉलर बढ़कर 36.841 अरब डालर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 70 लाख डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार 2.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.021 अरब डॉलर हो गया।

राजेश राजेश मनोहर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट