जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 29 करोड़ डॉलर घटकर 580.84 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 29 करोड़ डॉलर घटकर 580.841 अरब डालर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, एक जनवरी रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 29 करोड़ डॉलर घटकर 580.841 अरब डालर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.563 अरब डॉलर बढ़कर 581.131 अरब डॉलर की सर्वकालिक रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में कमी के कारण मुद्रा भंडार में कमी आई। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 25.3 करोड़ डॉलर घटकर 537.474 अरब डॉलर रह गयीं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती है।

आंकड़ों के अनुसार 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार मूल्य 30.8 करोड़ डॉलर घटकर 36.711 अरब डॉलर रह गया।

देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार भी 40 लाख डॉलर घटकर 1.510 अरब डॉलर रह गया जबकि आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.145 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू