जरुरी जानकारी | देश का विदेशीमुद्रा भंडार 1.091 अरब डॉलर बढ़कर 585.334 अरब डॉलर हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.091 अरब डॉलर बढ़कर 585.334 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 29 जनवरी देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.091 अरब डॉलर बढ़कर 585.334 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.839 अरब डॉलर घटकर 584.242 अरब डॉलर रह गया था।आठ जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 586.082 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचाई पर था।

भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने की वजह से मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 68.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.192 अरब डॉलर हो गयी। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्ति भी शामिल होती हैं।

आंकड़ों के अनुसार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 39.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.459 अरब डॉलर हो गया।

देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 70 लाख डॉलर बढ़कर 5.171 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\