जरुरी जानकारी | देश का विदेशीमुद्रा भंडार 2.986 अरब डॉलर घटकर 579.285 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.986 अरब डॉलर घटकर 579.285 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, दो अप्रैल देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.986 अरब डॉलर घटकर 579.285 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले के 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 23.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 582.271 अरब डॉलर हो गया था। इससे पूर्व 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट की वजह से कुल मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 3.226 अरब डॉलर घटकर 537.953 अरब डॉलर रह गयीं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्तियां भी शामिल होती हैं।

रिजर्वबैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़ कर 34.907 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में प्राप्त विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर रहा। इसी तरह आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.935 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन