जरुरी जानकारी | विदेशीमुद्रा भंडार 1.701 अरब डॉलर बढ़कर 584.107 अरब डॉलर हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 23 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.701 अरब डालर बढ़कर 584.107 अरब डालर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़े ये बताते हैं।

मुंबई, 30 अप्रैल देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 23 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.701 अरब डालर बढ़कर 584.107 अरब डालर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़े ये बताते हैं।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.193 अरब डालर बढ़कर 582.406 अरब पर पहुंच गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 29 जनवरी 2021 को 590.185 अरब डालर की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया था।

इसमें कहा गया है कि 23 अप्रैल 2021 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में होने वाली वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 1.062 अरब डालर बढ़कर 541.647 अरब डालर पर पहुंच गईं।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डालर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डालर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में होने वाली घटबढ़ भी शामिल है। यह सकल विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा है।

सोने का आरक्षित भंडार इस दौरान 61.5 करोड़ डालर बढ़कर 35.969 अरब डालर पर पहुंच गया। आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 70 लाख डालर बढ़कर 1.505 अरब उालर पर पहुंच गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति 1.8 करोड़ डालर बढ़कर 4.987 अरब डालर पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू