विदेशीमुद्रा भंडार 90.2 करोड़ डॉलर घटकर 474.66 अरब डॉलर रह गया

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर बढ़कर 475.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशीमुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

मुंबई, 10 अप्रैल देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 90.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 474.66 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है कि इस गिरावट का कारण विदेशीमुद्रा आस्तियों का घटना है।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर बढ़कर 475.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशीमुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

वर्ष 2020-21 के दौरान देश का विदेशीमुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर अरब डॉलर बढ़ा है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 54.7 करोड़ डॉलर घटकर 439.12 अरब डॉलर रह गई।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर घटकर 30.55 अरब डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.43 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 3.57 अरब अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू