जरुरी जानकारी | विदेशीमुद्रा भंडार 3.91 अरब डॉलर बढ़कर 588.02 अरब डॉलर हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 30 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 3.913 अरब डालर बढ़कर 588.02 अरब डालर पर पहुंच गया।

मुंबई, सात मई देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 30 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 3.913 अरब डालर बढ़कर 588.02 अरब डालर पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.701 अरब डालर बढ़कर 584.107 अरब पर पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 29 जनवरी 2021 को 590.185 अरब डालर की सर्वकालिक ऊंचाई पर था।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल 2021 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में होने वाली वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 1.413 अरब डालर बढ़कर 546.059 अरब डालर पर पहुंच गईं।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डालर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डालर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में होने वाली घटबढ़ भी शामिल है। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति सकल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा है।

इस दौरान सोने का आरक्षित भंडार 50.5 करोड़ डालर घटकर 35.464 अरब डालर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 30 लाख डालर बढ़कर 1.508 अरब उालर पर पहुंच गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति 20 लाख डालर बढ़कर 4.99 अरब डालर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट