विदेशीमुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में दो अरब डॉलर बढ़कर 476.5 अरब डॉलर: दास

  उन्होंने कहा कि यह विदेशी मुद्रा भंडार देश के करीब एक साल (11.8 महीने) के आयात लिए पर्याप्त है।

मुंबई, 17 अप्रैल रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में लगभग दो अरब डॉलर बढ़कर 476.5 अरब डॉलर हो गया।

  उन्होंने कहा कि यह विदेशी मुद्रा भंडार देश के करीब एक साल (11.8 महीने) के आयात लिए पर्याप्त है।

रिजर्व बैंक के पिछले प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्राभंडार, तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 474.66 अरब डॉलर था। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों देश के पास इस स्तार के विदेशी मुद्रा भंडार को एक बड़ी ताकत या संपत्ति माना जा रहा है। यह

गवर्नर दास ने कहा कि फरवरी में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2.9 अरब डॉलर का हुआ था, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह एफडीआई 1.9 अरब डॉलर था।

इसी तरह, इक्विटी में शुद्ध विदेशी पोर्टफोलियो निवेश भी 1-9 अप्रैल की अवधि में 0.4 अरब डॉलर से अधिक का हुआ था, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 0.2 अरब डॉलर निवेश प्रवाह के मुकाबले अधिक था।

उन्होंने कहा कि इसी अवधि में ऋण-पत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश एक साल पहले 0.9 अरब डॉलर कम हुआ था। इस बार इस दौरान 0.7 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी दर्ज की गई ।

उन्होंने कहा कि हालांकि, मार्च में निर्यात में 34.6 प्रतिशत की कमी आयी। यह 2008-09 के ‘‘वैश्विक वित्तीय संकट के समय की गिराव से ज्यादा बड़ी है। उन्होंने कहा कि लौह अयस्क को छोड़कर, सभी निर्यात क्षेत्रों में निर्यात में गिरावट देखी गई।

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट उपकरणों को छोड़कर पण्य वस्तुओं (मर्चेंडाइज) के आयात में मार्च में 28.7 फीसदी की गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप मार्च 2020 में व्यापार घाटा घटकर 9.8 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 11 अरब डॉलर का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट