देश की खबरें | पूर्वी भारत में बृहस्पतिवार से लू चलने का पूर्वानुमान: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी भारत में बृहस्पतिवार से लू चल सकती है जबकि अगले पांच दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी व मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात मई पूर्वी भारत में बृहस्पतिवार से लू चल सकती है जबकि अगले पांच दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी व मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने 11 मई तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश, गरज और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

विभाग ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार तक गुजरात में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान देखने को मिल सकता है लेकिन कभी-कभी आंधियों की वजह से गर्मी पिछले वर्ष के गंभीर स्तर तक नहीं पहुंचेगी।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

महापात्र ने बताया कि अप्रैल में देश के अलग-अलग हिस्सों में लू चली।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान और गुजरात में सामान्य से अधिक दिन लू चली।

राजस्थान और गुजरात में छह से 11 दिन, पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ में चार से छह दिन लू चली जबकि सामान्य तौर पर दो से तीन दिन ही अधिक गर्मी होती है। पूर्व-मध्य भारत, महाराष्ट्र और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के आस-पास के भागों में, एक से तीन दिन अधिक गर्मी दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट