देश की खबरें | झारखंड में नव वर्ष में लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या एक हजार पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में रविवार को कोविड-19 के 1057 मामले सामने आये।

रांची, दो जनवरी झारखंड में रविवार को कोविड-19 के 1057 मामले सामने आये।

आधिकारिक प्रवक्ता ने आज देर रात्रि बताया कि राज्य में नव वर्ष के लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक यानी 1057 कोविड संक्रमित मिले जिनमें अकेले राज्य की राजधानी रांची के ही 413 संक्रमित हैं।

जनवरी की पहली तारीख को कुल 1007 एवं 31 दिसंबर को रांची के 327 मामलों को मिलाकर कुल 753 कोरोना संक्रमित लोग मिले थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोमवार को राज्य में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की जायेगी जिसमें प्रतिबन्धों के संबन्ध में आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे।

झारखंड सरकार द्वारा आज रात्रि जारी कोविड संक्रमण के आंकड़ों में बताया गया है कि राज्य में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है और सिर्फ 24 चौबीस घंटों में ही राज्य में एक बार फिर कुल 1057 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये जिनमें 413 लोग रांची में ही संक्रमित पाये गये। इससे पूर्व शनिवार को रांची में 495 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये थे।

सरकार के अनुसार इनके अलावा आज जमशेदपुर में 179, धनबाद में 110, बोकारो में 93, पश्चिमी सिंहभूम में 84 एवं कोडरमा में 42 लोग कोविड संक्रमण से पीड़ित पाये गये।

झारखंड में 22 दिसंबर को एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने जोर पकड़ा जब यकायक 51 नये मामले सामने आये थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार राज्य में 15 से 18 वर्ष के बालकों का भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण शनिवार से प्रारंभ हो गया और उन्हें कल से जनवरी से टीका लगाने की तैयारी कर ली गयी है।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं