देश की खबरें | इस वर्ष पहली बार दिल्ली में कोविड-19 के 800 से अधिक मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के इस साल के सर्वाधिक 813 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण दर दो महीने के बाद एक प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गई। बीमारी से दो और लोगों की जान जाने से राष्ट्रीय राजधानी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,955 हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

नयी दिल्ली, 20 मार्च दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के इस साल के सर्वाधिक 813 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण दर दो महीने के बाद एक प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गई। बीमारी से दो और लोगों की जान जाने से राष्ट्रीय राजधानी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,955 हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 3,165 से बढ़कर 3,409 हो गई।

दिल्ली में संक्रमण के 813 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 6,47,161 तक पहुंच गई, जिनमें से 6.32 लाख से अधिक लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

शुक्रवार को शहर में 716 मामले आए थे, जबकि बृहस्पतिवार को 607 और बुधवार को 536 मामले आए थे।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से दो नई मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,955 हो गई, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 1.07 प्रतिशत हो गई, जो शुक्रवार को 0.93 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 46,292 आरटी-पीसीआर और 29,596 रैपिड एंटीजन सहित कुल 77,888 जांच की गईं, जबकि शनिवार को घरेलू पृथकवास में रखे गए लोगों की संख्या 1,624 से बढ़कर 1,722 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू