देश की खबरें | सितंबर के बाद दिल्ली में पहली बार हवा सबसे अधिक स्वच्छ रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को पिछले साल सितंबर के बाद से सबसे अधिक स्वच्छ हवा रही तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार चौथे दिन ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 75 रहा।

नयी दिल्ली, 20 जून दिल्ली में शुक्रवार को पिछले साल सितंबर के बाद से सबसे अधिक स्वच्छ हवा रही तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार चौथे दिन ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 75 रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

यह 28 सितंबर, 2024 के बाद से सबसे साफ हवा है। पिछले साल 28 सितंबर को एक्यूआई 67 था।

यहां 19 जून, 18 जून और 17 जून को एक्यूआई क्रमशः 89, 80 और 96 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में है।

सोमवार को, वायु गुणवत्ता 111 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आंधी-तूफान और बारिश के पूर्वानुमान के चलते ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय आर्द्रता 77 प्रतिशत और शाम को 66 प्रतिशत के बीच रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े