खेल की खबरें | डूरंड कप के लिए जमशेदपुर में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डूरंड कप आयोजन समिति ने जमशेदपुर में होने वाले सभी मैचों के लिए आम जनता के लिए शुक्रवार को मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है।

जमशेदपुर, 18 जुलाई डूरंड कप आयोजन समिति ने जमशेदपुर में होने वाले सभी मैचों के लिए आम जनता के लिए शुक्रवार को मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के शुरुआती दिन के मैच के लिए कुल 22,500 सीटों के लिए मानार्थ पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जेआरडी टाटा खेल परिसर स्टेडियम में खेले जाने वाले शुरुआती मैच के लिए 23 और 24 जुलाई को मुफ्त टिकट वितरित किए जाएंगे। यह वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ टिकटों के निष्पक्ष वितरण को सुनिश्चित करने के लिए प्रति व्यक्ति अधिकतम चार टिकट जारी किए जाएंगे।’’

स्थानीय स्कूलों और जेएसए लीग की सभी 41 टीमों के लिए भी मानार्थ टिकट आरक्षित किए गए हैं।

स्टेडियम में डूरंड कप के दूसरे मैच से दर्शकों को प्रवेश के लिए किसी टिकट की आवश्यकता नहीं होगी। दर्शक गेट नंबर चार, पांच, छह और सात से मुफ्त में स्टेडियम में प्रवेश कर पायेंगे।

जमशेदपुर में ग्रुप सी के लीग मैच खेले जाएंगे। इस ग्रुप में मेजबान जमशेदपुर एफसी, नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी, इंडियन आर्मी एफटी और 1 लद्दाख एफसी शामिल हैं।

इस स्टेडियम में 17 अगस्त को टूर्नामेंट का तीसरा तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा। जमशेदपुर चरण के पहले मैच में जेएफसी 24 जुलाई को त्रिभुवन आर्मी एफसी से भिड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू