देश की खबरें | मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर फूड स्टॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) के व्यस्त चर्चगेट उपनगरीय स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह एक फूड स्टॉल में आग लग गई। दो महीने से भी कम समय में इस परिसर में यह दूसरी ऐसी घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 जुलाई मुंबई में पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) के व्यस्त चर्चगेट उपनगरीय स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह एक फूड स्टॉल में आग लग गई। दो महीने से भी कम समय में इस परिसर में यह दूसरी ऐसी घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब 8.10 बजे लगी थी, जो संभवतः स्टॉल के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के एक कर्मचारी की समय पर की गई कार्रवाई से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी त्रासदी टल गई।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आग से प्रभावित स्टॉल में दूध, आइसक्रीम और अन्य दुग्ध उत्पाद की बिक्री होती थी, जो व्यस्त रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के सामने स्थित है।

रेलवे कर्मचारी संगठन के एक नेता ने कहा कि आग एक बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी, लेकिन नजदीक ही मौजूद चर्चगेट क्रू लॉबी के ट्रेन मैनेजर एमएस जोशी की समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

उन्होंने बताया कि स्टॉल से धुआं और आग की लपटे निकलती देख जोशी तुरंत हरकत में आए और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया।

दक्षिण मुंबई के इस स्टेशन परिसर में किसी स्टॉल में आग लगने की यह दो महीने से भी कम समय में दूसरी घटना है। इससे पहले पांच जून को शाम के व्यस्त समय में केक और बेकरी उत्पाद बेचने वाले एक स्टॉल में आग लग गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट