जरुरी जानकारी | बिहार में खाद्य प्रसंस्करण निवेशक सम्मेलन सोमवार को, चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार सोमवार को खाद्य प्रसंस्करण निवेशक सम्मेलन-2024 का आयोजन करने जा रही है, जिसमें देश-दुनिया के बड़े निवेशक भाग लेंगे।

पटना/ नयी दिल्ली, एक दिसंबर बिहार सरकार सोमवार को खाद्य प्रसंस्करण निवेशक सम्मेलन-2024 का आयोजन करने जा रही है, जिसमें देश-दुनिया के बड़े निवेशक भाग लेंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, राजधानी पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान होंगे।

यह कार्यक्रम बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 - वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का हिस्सा है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के उभरते केंद्र के रूप में बिहार की क्षमता को प्रदर्शित करना है।

यह आयोजन उद्योग जगत, नीति निर्माताओं और निवेशकों को प्रभावशाली चर्चाओं और सहयोग के लिए एक साथ लाएगा।

बयान में कहा गया कि बिहार के समृद्ध कृषि संसाधन, विकसित बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के साथ मिलकर इसे खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनाते हैं।

इस समारोह के माध्यम से राज्य सरकार बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की बदलती तस्वीर को प्रदर्शित करेगी। इसके साथ ही सरकार अपनी उद्योग के अनुकूल नीतियों, उठाये गये कदमों और राज्य में मौजूद अवसरों के बारे में निवेशकों को अवगत कराएगी। इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और विभाग के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह में विभिन्न संवाद सत्रों का भी आयोजन होगा, जिससे निवेशकों को इस क्षेत्र को बेहतर तरीके से समझने और बिहार में बढ़ते अवसरों को जानने का मौका मिलेगा।

आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और सतत औद्योगिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह आयोजन समावेशी विकास के लिए बिहार की प्रतिबद्धता को बताता है।

राज्य सरकार औद्योगिक वृद्धि में तेजी लाने, एक सक्षम परिवेश प्रदान करने और राज्य में शीर्ष स्तर के विनिर्माताओं को आकर्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

घरेलू और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार 19-20 दिसंबर, 2024 को पटना में 'बिहार बिजनेस कनेक्ट' का दूसरा संस्करण आयोजित करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट