जरुरी जानकारी | श्रीलंका में खाद्य पदार्थों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, आसमान छू रही महंगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गंभीर मौद्रिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मानक मुद्रास्फीति दर दिसंबर 2021 में 14 फीसदी हो गई। नवंबर में यह 11.1 फीसदी रही थी।

कोलंबो, 22 जनवरी गंभीर मौद्रिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मानक मुद्रास्फीति दर दिसंबर 2021 में 14 फीसदी हो गई। नवंबर में यह 11.1 फीसदी रही थी।

श्रीलंका के सांख्यिकीय कार्यालय ने शनिवार को मुद्रास्फीति बढ़ने की जानकारी दी। नवंबर में मुद्रास्फीति पहली बार दहाई के आंकड़े में पहुंची थी। यह लगातार दूसरा महीना है जब मुद्रास्फीति दो अंकों में बनी हुई है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के हिसाब से दिसंबर में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 6.3 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतें 1.3 फीसदी बढ़ीं।

श्रीलंका इस समय विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहा है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। इससे श्रीलंका की मुद्रा का मूल्य घट रहा है और आयात भी महंगा हो रहा है।

इस स्थिति में भारत ने भी अपने पड़ोसी देश श्रीलंका को 90 करोड़ डॉलर से अधिक का कर्ज देने की घोषणा की थी। इससे देश को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और खाद्य आयात में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू