जरुरी जानकारी | भारतीय खाद्य निगम 5,159 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) श्रेणी दो और तीन के अंतर्गत 5,159 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करेगा। इन पदों के लिये विज्ञापन पिछले साल आये थे।

नयी दिल्ली, एक जून सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) श्रेणी दो और तीन के अंतर्गत 5,159 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करेगा। इन पदों के लिये विज्ञापन पिछले साल आये थे।

खाद्य मंत्रालय ने एक सरकारी बयान में कहा कि एफसीआई ‘‘हाल के वर्षों में नियुक्ति के मामले में अग्रणी रहा है। निगम हर साल बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती करता है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘विभिन्न श्रेणियों (श्रेणी एक, दो, तीन और चार) के तहत पदों को नियमित रूप से विज्ञापित किया जा रहा है। एफसीआई ने वर्ष 2020 के दौरान श्रेणी तीन के अंतर्गत 3,687 अधिकारियों, वर्ष 2021 के दौरान श्रेणी II के 307 और श्रेणी I के 87 अधिकारियों की नियुक्ति की है।’’

एफसीआई ने वर्ष 2022 में श्रेणी दो और तीन के 5,159 पदों के लिये विज्ञापन दिया था।

बयान में कहा गया है, ‘‘11.70 लाख उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया है। दो चरणों में ऑनलाइन परीक्षा पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके अलावा, भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही समाप्त होने की संभावना है।’’

एफसीआई, खाद्यान्न की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी