विदेश की खबरें | ह्यूस्टन में महात्मा गांधी के अनुयायियों ने उन्हें दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायियों ने उनकी 152वीं जयंती के अवसर पर यहां शांति दूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ह्यूस्टन (अमेरिका), चार अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायियों ने उनकी 152वीं जयंती के अवसर पर यहां शांति दूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘इटरनल गांधी म्यूजियम ह्यूस्टन’ (ईजीएमएच) द्वारा एक पार्क में और ऑनलाइन ‘वॉक फॉर पीस’ कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया था।

ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने महावाणिज्य दूत असीम महाजन के नेतृत्व में, ईजीएमएच के सदस्यों के साथ, शहर के ‘हरमन पार्क’ में गांधी जयंती मनाई, जहां गांधी की छह फीट लंबी कांस्य प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा का 2004 में अनावरण किया गया था, जिसे मशहूर मूर्तिकार राम वी सुतार ने बनाया है। यह भारत सरकार द्वारा यहां के नागरिकों को भेंट दी गई थी।

महाजन, ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर, कांग्रेस सदस्य शीला जैक्सन ली, सांसद अल ग्रीन, ईजीएमएच सदस्यों और विभिन्न भारतीय-अमेरिकियों ने इस दौरान गांधी के शांति एवं अहिंसा के संदेश को याद किया।

महाजन ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर सहित दुनियाभर के लोगों को प्रेरित किया, जिन्होंने नागरिक अधिकार आंदोलन में गांधीवादी सिद्धांतों और अहिंसा के संदेश पर जोर दिया। मौजूदा समय में जब हम कोविड-19 की वैश्विक महामारी का मिलकर सामना कर रहे हैं, तब हमें गांधी के मानवता की सेवा के संदेश की याद आती है।’’

महाजन ने कहा कि ‘इटरनल गांधी म्यूजियम ह्यूस्टन’ (ईजीएमएच) का निर्माण भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित ‘अमृत महोत्सव’ के तहत किया जा रहा है। अमेरिका में गांधी को समर्पित इस पहले संग्रहालय की नींव तीन जुलाई को रखी गई थी और इसका निर्माण अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Pakistani Spy Arrested: राजस्थान में पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क ध्वस्त; आतंकी शहजाद भट्टी का करीबी गिरफ्तार, संवेदनशील वीडियो भेजने का आरोप

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

'देश में कोई लॉकडाउन नहीं होगा': किरेन रिजिजू ने अफवाहों पर लगाया विराम; पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को बताया 'ऐतिहासिक कदम'