खेल की खबरें | फोगनिनी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस को अलविदा कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इटली के 38 साल के फोगनिनी को अल्कारेज ने पहले दौर के मैच में साढ़े चार घंटे से अधिक समय में 7-5, 6-7, 7-5, 2-6, 6-1 से हराया था।

इटली के 38 साल के फोगनिनी को अल्कारेज ने पहले दौर के मैच में साढ़े चार घंटे से अधिक समय में 7-5, 6-7, 7-5, 2-6, 6-1 से हराया था।

यह फोगनिनी की टूर स्तर पर लगातार 10वीं हार थी। उन्होंने 2025 में अपने सभी सात मुकाबले गंवाए हैं।

फोगनिनी ने इससे पहले कहा था कि वह सत्र के अंत में अपने करियर को खत्म करेंगे लेकिन बुधवार को उन्होंने ऑल इंग्लैंड क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करके संन्यास की घोषणा की।

फोगनिनी ने कहा, ‘‘यह अलविदा करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।’’

विंबलडन फोगनिनी का 63वां ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट था। उनका ग्रैंडस्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 फ्रेंच ओपन में रहा जब वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। वह हालांकि जांघ की चोट के कारण उस मुकाबले में नहीं खेले थे और नोवाक जोकोविच ने अगले दौर में जगह बनाई थी।

अमेरिकी ओपन 2015 चैंपियन फ्लाविया पेनेटा फोगनिनी की पत्नी हैं।

फोगनिनी ने टूर स्तर पर नौ एकल खिताब जीते। उन्होंने अपना आखिरी खिताब 2019 में मोंटे कार्लो में जीता। उसी साल वह एटीपी रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंचे और 1979 के बाद शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी