देश की खबरें | यमुना में झाग: आप व भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छठ पूजा के मौके पर सोमवार को यमुना में जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं के पूजा करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर छठ पूजा के मौके पर सोमवार को यमुना में जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं के पूजा करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने नदी की "दयनीय" स्थिति को छुपाने के लिए यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी, जबकि आप के गोपाल राय और राघव चड्ढा ने नदी में झाग के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों को दोषी ठहराया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से छोड़े जाने वाले सीवर के अशोधित पानी में फॉस्फेट और सर्फेक्टेंट की उपस्थिति नदी में झाग का एक प्रमुख कारण है।

आप नेता और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दावा किया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश नजफगढ़ और शाहदरा नालों के माध्यम से नदी में एक दिन में लगभग 155 मिलियन गैलन अशोधित अपशिष्ट जल छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में कागज और चीनी उद्योग भी इंदिरा कुंज के पास ओखला बैराज में हिंडन नहर के माध्यम से यमुना में अशोधित अपशिष्ट जल छोड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के संशोधित मानकों को पूरा करने के लिए अपने सीवेज शोधन संयंत्रों को अपग्रेड करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा को नदी को साफ रखने में अपना योगदान देना चाहिए।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने झाग से ढकी यमुना में नाव की सवारी की। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने यमुना के तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह उच्च प्रदूषण के कारण नदी में झाग को छुपाना चाहती थी।

उन्होंने आरोप लगाया, "(दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल 2013 से कह रहे हैं कि उनकी सरकार यमुना को पांच साल में नहाने लायक बना देगी। आज दिल्ली की हवा और पानी दोनों जहरीली हैं। उन्होंने यमुना पर छठ उत्सव नहीं होने दिया ताकि कोई देख नहीं सके कि नदी कितनी जहरीली हो गई है।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नदी में जहरीले झाग के लिए भाजपा नीत हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यहां भगवा पार्टी के नेताओं को पड़ोसी राज्य से जवाब मांगना चाहिए।

उन्होंने कहा, “(झाग के बारे में) मनोज तिवारी को हरियाणा की भाजपा सरकार से पूछना चाहिए। दिल्ली यमुना में जहरीला पानी नहीं छोड़ती है बल्कि हरियाणा छोड़ता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड