जरुरी जानकारी | फ्लूएंस एनर्जी ने बेंगलुरु में खोला वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकी और सेवाप्रदाता वैश्विक कंपनी फ्लूएंस एनर्जी ने बुधवार को बेंगलुरु में नये वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र खोलने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, छह जुलाई ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकी और सेवाप्रदाता वैश्विक कंपनी फ्लूएंस एनर्जी ने बुधवार को बेंगलुरु में नये वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र खोलने की घोषणा की।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि ‘फ्लूएंस इंडिया टेक्नोलॉजी सेंटर’ देश में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग क्षमताओं को बढ़ाने में मददगार होगा।

बयान के अनुसार, यह केंद्र कंपनी के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एशिया में कंपनी का पहला प्रौद्योगिकी केंद्र है।

यह केंद्र अमेरिका और यूरोप में मौजूदा प्रौद्योगिकी टीमों का पूरक होगा। कंपनी के प्रौद्योगिकी केंद्रों की टीमें मिलकर फ्लूएंस के क्षेत्र विशेष पर केंद्रित संचालन मॉडल को मजबूत बनाएंगी और नये उत्पादों एवं क्षेत्रीय उत्पादों के लिये एक मजबूत ढांचे का निर्माण करेंगी।

फ्लूएंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य उत्पाद अधिकारी रेबेका बोल ने कहा, ‘‘इस प्रौद्योगिकी केंद्र की शुरुआत के साथ हम अपने उत्पादों, इंजीनियरिंग की क्षमताओं का विस्तार करेंगे और बैटरी पर आधारित ऊर्जा भंडारण उत्पादों एवं सॉफ्टवेयर में अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।’’

भारत में फ्लूएंस के प्रमुख बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण परियोजना की स्थापना 2019 में दिल्ली में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टीपीडीडीएल) सबस्टेशन में हुई थी। दस मेगावॉट/10 मेगावॉट प्रति घंटा क्षमता की यह परियोजना एईएस एवं मित्सुबिशी द्वारा विकसित की गयी और यह दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी ऊर्जा भंडारण प्रणाली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप