देश की खबरें | ओडिशा में बाढ़ से तबाही, छह जिलों में 11,000 से अधिक लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बाढ़ से छह जिलों के 11,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर/भद्रक, 27 जुलाई ओडिशा में बाढ़ से छह जिलों के 11,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों के प्रभावित इलाकों से 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशेष राहत आयुक्त डी.के. सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण सुवर्णरेखा, वैतरणी और जलका नदियों में आई बाढ़ से यह स्थिति उत्पन्न हुई।

सिंह ने बताया कि बालासोर जिले में ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की पांच टीमें, एनडीआरएफ की एक टीम और अग्निशमन सेवा की 26 टीमें तैनात की गई हैं।

उन्होंने बताया कि मयूरभंज जिले में ओडीआरएएफ की एक और अग्निशमन सेवा की 23 टीमें तैनात की गई हैं।

सिंह ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।

बचाव एवं राहत कार्यों के लिए इन जिलों में कुल 106 बचाव नौकाएं भी तैनात की गई हैं।

सिंह ने कहा कि स्वर्णरेखा को छोड़कर सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर घट रहा है।

उन्होंने बताया, "बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।"

जल संसाधन विभाग ने शाम के बाढ़ बुलेटिन में कहा कि वैतरणी नदी क्योंझर जिले के आनंदपुर में 36.24 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का स्तर 38.36 मीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी