विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण कम से कम दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भारी बारिश के कारण माउंट अर्जुनो पर्वत के पास नदियों का जलस्तर बृहस्पतिवार को बढ़ गया और पूर्वी जावा प्रांत के शहर कोटा बटू की पांच बस्तियां नदियों के पानी में डूब गयीं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भारी बारिश के कारण माउंट अर्जुनो पर्वत के पास नदियों का जलस्तर बृहस्पतिवार को बढ़ गया और पूर्वी जावा प्रांत के शहर कोटा बटू की पांच बस्तियां नदियों के पानी में डूब गयीं।

अचानक आई बाढ़ में 15 लोग बह गए, जिनमें से पांच को बचा लिया गया।

आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख गनिप वारसीटो ने कहा कि मौसम संबंधी परिस्थिति ला नीना के कारण हो रही भारी बारिश के जारी रहने की आशंका है।

आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने एक वक्तव्य में कहा कि अब तक दो शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि लापता अन्य आठ लोगों की तलाश की जा रही है।

बाढ़ के कारण सड़कों पर जमा हुए मलबे और कीचड़ के कारण राहत एवं बचाव अभियान बाधित हो गया।

आपदा प्रबंधन एजेंसी की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुआ एक पुल, कारें और मकान दिखाए दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\