विदेश की खबरें | जापान के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रातभर हुई बारिश के बाद यमगता में मोगामी नदी में आई बाढ़ से कई शहर जलमग्न हो गए।
रातभर हुई बारिश के बाद यमगता में मोगामी नदी में आई बाढ़ से कई शहर जलमग्न हो गए।
मुख्य सरकारी प्रवक्ता योशिशिदे सुगा ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.
उन्होंने कहा कि निकटवर्ती अकिता क्षेत्र में एक अन्य नदी में भी उफना गई।
सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.
उन्होंने कहा कि लोगों को खतरे वाले स्थानों से दूर चले जाने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि मिट्टी सरकने के कारण एक क्षेत्र में पांच सौ लोग फंस गए।
टीवी फुटेज में बचाव एवं राहत कर्मियों को रबड़ की नाव चलाते और फंसे हुए लोगों खोजते देखा गया।
बुलेट ट्रेन सेवा और कुछ राजमार्ग बंद हैं।
तोक्यो के आसपास कुछ क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश की आशंका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)