देश की खबरें | असम में घट रहा बाढ़ का पानी, साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को सुधार हुआ और राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर घटने लगा। हालांकि 11 जिलों में साढ़े तीन लाख से अधिक लोग अब भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 18 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को सुधार हुआ और राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर घटने लगा। हालांकि 11 जिलों में साढ़े तीन लाख से अधिक लोग अब भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी सहित प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।

कछार, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट, कामरूप मेट्रोपोलिटन, करीमगंज, नगांव, नलबाड़ी और शिवसागर जिलों में कुल 3,55,400 लोग बाढ़ से बेहाल हैं।

धुबरी में सबसे अधिक लगभग 80 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद बाढ़ प्रभावित 77500 लोगों के साथ नागांव और 72 हजार लोगों के साथ कछार का स्थान है।

मंगलवार को 12 जिलों में कुल 4.04 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बुलेटिन में कहा कि इस वर्ष राज्य में बाढ़, बिजली और तूफान से 113 लोगों की मौत हुई है।

कुल 66 राहत शिविरों में करीब 13 हजार लोग शरण लिए हुए हैं। अन्य 19 राहत वितरण केंद्रों से 11 हजार लोगों को राहत प्रदान की जा रही है।

राज्य में बाढ़ के पानी में 16,673 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है, जबकि 1,63,800 से अधिक पालतू पशु और मुर्गियां प्रभावित हुई हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी में, दिसांग नदी नांगलमुराघाट में और रुकनी नदी धोलाई में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बुलेटिन में कहा गया है कि विभिन्न जिलों में तटबंध, घर, सड़कें, पुल, मकान और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की खबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड