देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति बदतर हुई, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बदतर हो गई तथा सैलाब से 10 जिलों के तकरीबन 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

गुवाहाटी, 21 जून असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बदतर हो गई तथा सैलाब से 10 जिलों के तकरीबन 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सा, बरपेटा, दरांग, धेमाजी, धुब्री, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगिरी जिलों में बाढ़ की वजह से 1,19,800 लोग प्रभावित हैं।

इसमें कहा गया है कि नलबाड़ी सैलाब के बुरी तरह से चपेट में हैं जहां करीब 45000 लोग प्रभावित हैं। उसके मुताबिक, इसके बाद बक्सा में 26500 और लखीमपुर में 25000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

मंगलवार तक नौ जिलों में बाढ़ से 34000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं ।

प्रशासन पांच जिलों में 14 राहत शिविर संचालित कर रहा है जहां 2091 लोगों ने शरण ली हुई है और यह पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र भी चला रहा है।

सेना, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल एवं आपात सेवा, नागरिक प्रशासन, एनजीओ और स्थानीय लोगों ने अलग-अलग स्थानों से 1280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 780 गांव जलमग्न हैं और 10,591.81 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।

एएसडीएमए ने कहा कि बक्सा, बारपेटा, सोनितपुर, धुबरी, डिब्रूगढ़, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, मजूली, नगांव, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर भूमि कटाव देखा गया है।

उसने कहा कि दीमा हसाओ और कामरूप मेट्रोपोलिटन में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है।

बक्सा, उदलगुरी, सोनितपुर, दरांग, बोंगईगांव, चिरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, नागांव, नलबाड़ी और बारपेटा में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अगले कुछ दिनों में असम के कई जिलों में ‘बहुत भारी’ से ‘अत्यधिक भारी’ बारिश का अनुमान जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\