देश की खबरें | असम में बाढ़ के हालात और बिगड़े, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बृहस्पतिवार तक चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर उफान पर है। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 31 अगस्त असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बृहस्पतिवार तक चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर उफान पर है। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गोलाघाट जिले में बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति बह गया, जिससे इस साल बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी, गोलपाड़ा, गुवाहाटी, तेजपुर और नेमतीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बाढ़ के कारण 19 जिलों में कुल 4,03,313 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि एक दिन पहले 22 जिलों के 3,40,937 लोग प्रभावित थे।

दरांग में सबसे अधिक 72,852 लोग प्रभावित हुए, इसके बाद नलबाड़ी में 72,427, माजुली में 61,238, गोलाघाट में 57,420 और मोरीगांव में 44,181 लोग प्रभावित हुए हैं।

कुल मिलाकर 3,031 लोगों ने 125 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि प्रभावित जिलों के अधिकारी 116 वितरण केंद्रों के माध्यम से राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं।

वन विभाग के अनुसार, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में 10 शिविर जलमग्न हो गए हैं।

बोंगाईगांव, धुबरी, माजुली, मोरीगांव और उदलगुडी जिलों में कुल मिलाकर 25 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू