देश की खबरें | असम में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी, 17 जिले के 67,000 से अधिक लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों का जल स्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई तथा राज्य के 17 जिले में 67,000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम में ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों का जल स्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई तथा राज्य के 17 जिले में 67,000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को बाढ़ से 67,689 लोग प्रभावित हुए, जबकि इससे एक दिन पहले प्रभावित लोगों की संख्या 41,000 थी।

इसमें बताया गया कि शुक्रवार को बाढ़ के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली और कुल मृतक संख्या सात बनी हुई है।

बुलेटिन में बताया गया कि प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है और इनमें बक्सा, बिस्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर तामुलपुर और तिनसुकिया शामिल हैं। इससे एक दिन पहले प्रभावित जिलों की संख्या 10 थी।

धुबरी और तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी तथा गोलकगंज में बेकी, बूढ़ी दिहिंग और संकोश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

तड़के अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद भूटान की सीमा से लगे पश्चिमी असम के जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दिन में ट्वीट किया था कि प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पानी को द्वारों के माध्यम से सावधानीपूर्वक छोड़ा जा रहा है, लेकिन पड़ोसी देश में मौसम की परिस्थितियों में सुधार होने के कारण छोड़े गए पानी की मात्रा संभवत: ज्यादा नहीं होगी।

जिला प्राधिकारियों ने 78 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें 4,531 लोगों ने शरण ली है। राज्य में 2,770 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है जबकि 49,535 जानवर भी प्रभावित हुए हैं।

माजुली में एक तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया तथा बारपेटा, चिरांग, धुबरी, गोलाघाट, लखीमपुर, माजुली, शिवसागर और सोनितपुर जिलों में 18 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

बुलेटिन में बताया गया है कि बारपेटा, बोंगाईगांव, धुबरी, कोकराझार, शिवसागर और तामुलपुर में भी बड़े पैमाने पर कटाव की सूचना मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड