देश की खबरें | ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में सुधार, कई नदियों में जलस्तर हुआ कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को सुधार आया और अधिकांश नदियों के जलस्तर में कमी आई है। वहीं एक लापता व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर/बालासोर/जाजपुर, 28 जुलाई ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को सुधार आया और अधिकांश नदियों के जलस्तर में कमी आई है। वहीं एक लापता व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुवर्णरेखा, ब्रह्मणी, बैतरणी, जलाका और बुधबलंग नदियों में पानी घट रहा है, जिनकी वजह से राज्य के उत्तरी क्षेत्र के छह जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को लापता हुए 28 वर्षीय संतोष जेना का शव जाजपुर जिले के दशरथपुर ब्लॉक में बैतरणी नदी से निकाला गया।

जाजपुर के जिलाधिकारी अंबर कुमार कर ने बताया, ‘‘यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे सतर्क रहें और पानी में न जाएं।’’

भद्रक जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा कि सभी नदियों में जल स्तर घटने से स्थिति में काफी हद तक सुधार आया है।

उन्होंने कहा लेकिन बाढ़ का पानी गांवों और खेतों में दाखिल हो गया है और इसे निकलने में कुछ दिन लग सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिया है और जरूरतमंद लोगों को सूखा भोजन, पका हुआ भोजन, दवाइयां, विष रोधी इंजेक्शन और मवेशियों के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।’’

एक अधिकारी ने कहा कि बालासोर जिले में बस्ता, भोगराई, जलेश्वर और बलियापाल सुवर्णरेखा नदी के कारण सबसे अधिक प्रभावित प्रखंड हैं। उन्होंने बताया कि इन चार प्रखंडों में कुल 18,000 लोग प्रभावित हुए हैं और 5,000 से अधिक लोगों को सामुदायिक रसोई से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड