देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति फिर हुई खराब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पिछले कुछ दिनों से सुधर रही बाढ़ की स्थिति शनिवार को फिर खराब हो गई, जिससे बाढ़ प्रभावितों की संख्या में इजाफा हुई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 29 जून असम में पिछले कुछ दिनों से सुधर रही बाढ़ की स्थिति शनिवार को फिर खराब हो गई, जिससे बाढ़ प्रभावितों की संख्या में इजाफा हुई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक बुलेटिन में कहा कि बाढ़ के कारण राज्य के सात जिलों में 1,33,945 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को पांच जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1,07,385 रह गई।

असम में बाढ़ के कारण पिछले 24 घंटों में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। साथ ही इस साल बाढ़, तूफान और भूस्खलन की चपेट में आ जाने से 42 लोगों की मौत हुई है।

राज्य का कछार जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां बाढ़ से 67,030 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद करीमगंज जिले में 27,235 लोग व धेमाजी में 25,947 लोग प्राकृतिक आपदा से संकट का सामना कर रहे हैं।

बाढ़ के कारण कामरूप, करीमगंज, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कछार, तिनसुकिया और लखीमपुर जिले जलमग्न हैं।

राज्य के 8,484 लोगों ने 66 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि पांच अन्य राहत वितरण केंद्र भी चालू हैं।

धेमाजी जिले में लगभग 100 लोगों को नाव के जरिये बचाया गया है।

एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि विभिन्न भागों में सड़कें, पुल, तटबंध और पुलिया जैसे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड