देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शुक्रवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है और चक्रवात रेमल के प्रभाव के चलते लगातार हुई बारिश के कारण नौ जिलों में दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 31 मई असम में शुक्रवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है और चक्रवात रेमल के प्रभाव के चलते लगातार हुई बारिश के कारण नौ जिलों में दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 28 मई से राज्य में बाढ़, बारिश और तूफान की वजह से कुल मिलाकर छह लोगों की मौत हो गई।

नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजाई, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिले इस प्राकृतिक आपदा से गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

मेघालय के लमस्लम क्षेत्र में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-6 का 20 मीटर हिस्सा बह जाने से बराक घाटी के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों का राज्य के अन्य हिस्सों और पूर्वोत्तर क्षेत्र से सड़क संपर्क टूट गया है और वाहन फंसे हुए हैं।

कछार में सबसे अधिक 1,12,246 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इसके बाद करीमगंज में 37,000, होजई में 22,058 और हैलाकांडी में 14,308 लोग प्रभावित हैं।

बाढ़ की वजह से 3238.8 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी जलमग्न हो गया है, जबकि 2,34,535 जानवर प्रभावित हुए हैं।

ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां और इनकी सहायक नदियां बाढ़ प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

कुल मिलाकर 35,640 प्रभावित लोगों ने 110 राहत शिविरों में शरण ली है, जिनमें से सबसे अधिक 19,646 होजई में, इसके बाद कछार में 12,110, हैलाकांडी में 2,060 और करीमगंज में 1,613 लोग राहत शिविरों में हैं।

अधिकारियों ने कहा कि बराक घाटी और दीमा हसाओ के तीन जिलों में जनजीवन ठप हो गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से पहले असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में प्रवेश कर गया है।

आईएमडी ने अगले दो दिनों में गोलपाड़ा, बोंगाईगांव, सोनितपुर, बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, करीमगंज, कछार, हैलाकांडी, दीमा हसाओ, धुबरी और दक्षिण सलमारा जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड