देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सात लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को भी गंभीर बनी रही। 21 जिलों में करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, पांच जून असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को भी गंभीर बनी रही। 21 जिलों में करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बाढ़ और भूस्खलन की पहली लहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई जिसमें बुधवार को मरने वाले दो लोग भी शामिल हैं। कछार जिले में एक व्यक्ति लापता हो गया।

ब्रह्मपुत्र सहित नौ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बराक नदी कछार जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तथा इसकी सहायक नदियों में भी जलस्तर बढ़ रहा है तथा कुछ नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं।

बाढ़ की वर्तमान लहर ने 66 राजस्व क्षेत्रों के 1,494 गांवों को प्रभावित किया है, जिनमें सबसे अधिक श्रीभूमि में 339 गांव, नागांव में 189, कछार में 166 और हैलाकांडी जिलों में 156 गांव शामिल हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार, श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 2,59,601 की आबादी बाढ़ के पानी की चपेट में है। इसके बाद हैलाकांडी में 1,72,439 और नागांव में 1,02,716 लोग बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं।

अब तक बाढ़ के पानी में कुल 14977.99 हेक्टेयर फसल क्षेत्र डूब चुका है। करीब 5,15,737 पशु प्रभावित हुए हैं।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी असम के विभिन्न हिस्सों में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे कर्मचारी पटरियां साफ करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड