देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, लेकिन ढाई लाख लोग अब भी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को सुधार हुआ, लेकिन एक और व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि आठ जिलों में लगभग ढाई लाख लोग अब भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

गुवाहाटी, पांच जून असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को सुधार हुआ, लेकिन एक और व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि आठ जिलों में लगभग ढाई लाख लोग अब भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कछार जिले के कटिगोराह राजस्व सर्कल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो गई।

कछार, दीमा हसाओ, हैलाकांडी, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नगांव जिलों में बाढ़ के कारण लगभग 2,47,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि नगांव सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 1.4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद कछार में लगभग 65,500 लोग और होजाई में तकरीबन 18,500 लोग प्रभावित हैं।

राज्य के नौ जिलों में मंगलवार तक 4.23 लाख से अधिक लोग बाढ़ प्रभावित थे।

प्रशासन पांच जिलों में 112 राहत शिविर चला रहा है, जहां 22,373 लोग शरण लिये हुए हैं तथा चार जिलों में 21 राहत वितरण केंद्र हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 375 गांव जलमग्न हैं और 5,055.6 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र नष्ट हो गया है।

बाढ़ से 32,200 से अधिक पालतू पशु और मुर्गियां प्रभावित हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस