देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, कोई नया क्षेत्र नहीं डूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को सुधार हुआ और कोई भी नया क्षेत्र जलमग्न नहीं हुआ जबकि प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 80,000 हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

गुवाहाटी, चार सितंबर असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को सुधार हुआ और कोई भी नया क्षेत्र जलमग्न नहीं हुआ जबकि प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 80,000 हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या 18 बनी हुई है क्योंकि किसी अन्य व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया गया है कि आठ जिलों में बाढ़ से 79,060 लोग प्रभावित हैं। रविवार को सात जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 1.22 लाख थी।

प्राधिकरण के अनुसार दरांग जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 47,063 लोग इससे प्रभावित हुए। इसके बाद गोलाघाट जिले में 27,837 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

राज्य में छह राहत शिविरों में कुल 1,321 लोगों ने शरण ले रखी है जबकि नौ राहत वितरण केंद्र काम कर रहे हैं। बाढ़ के कारण 8,807.50 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें डूब गयी हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड