देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, लगभग एक लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 10 जिलों में लगभग एक लाख लोग इससे प्रभावित हैं। रविवार को एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

गुवाहाटी, 16 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 10 जिलों में लगभग एक लाख लोग इससे प्रभावित हैं। रविवार को एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बाढ़ से संबंधित असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, सोनितपुर, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, लखीमपुर, माजुली, शिवसागर और उदलगुड़ी जिलों में बाढ़ के कारण 98,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि गोलाघाट की स्थिति सबसे खराब है जहां करीब 29,000 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, धेमाजी में 28,000 और शिवसागर 13,500 लोग प्रभावित हुए हैं।

शनिवार को राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से करीब 1.08 लाख लोग प्रभावित हैं।

प्रशासन ने दो जिलों में 17 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां 2,941 लोगों ने शरण ली है। इसके अलावा छह जिलों में 49 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि फिलहाल 371 गांव पानी में डूबे हुए हैं और राज्य भर में 3,618.35 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान हुआ है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बक्सा, बोंगाईगांव, चिरांग, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, उदलगुरी और तिनसुकिया में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है।

सोनितपुर, धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, मोरीगांव, बोंगाईगांव, चिरांग, गोलाघाट, लखीमपुर और माजुली जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

धुबरी, तेजपुर और नेमाटीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है जबकि इसकी सहायक नदी दिखौ शिवसागर में उफान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड