देश की खबरें | असम में बाढ़ संबंधी हालात सुधरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में नदियों के पानी का स्तर गिरने के कारण बाढ़ की स्थिति में शुक्रवार को और सुधार हुआ लेकिन आठ जिले के 54,467 लोग बाढ़ के प्रभाव से अब भी जूझ रहे हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, छह जून असम में नदियों के पानी का स्तर गिरने के कारण बाढ़ की स्थिति में शुक्रवार को और सुधार हुआ लेकिन आठ जिले के 54,467 लोग बाढ़ के प्रभाव से अब भी जूझ रहे हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ के कारण अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 28 मई से तूफान, बारिश और भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक बुलेटिन के अनुसार, कछार, कामरूप, होजाई, मोरीगांव, हैलाकांडी, करीमगंज, नगांव और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

इनमें कछार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। कछार में 32,110 लोग प्रभावित हैं। इसके बाद नगांव में 11,554, करीमगंज में 5,285 और होजाई में 2,896 लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं।

प्रभावित जिलों के 44 राहत शिविरों में 6,175 लोगों ने शरण ली है।

बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 3,181 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र अब भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है।

इसमें कहा गया है कि कछार, करीमगंज, होजाई, कामरूप और पश्चिम कार्बी आंगलोंग में तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड