देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में बाढ़ से बचाव की तैयारियों को 10 जून तक कर लिया जाए पूराःयोगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से बचाव को लेकर चलाई जा रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि 10 से 12 जून तक इससे जुड़ी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं तथा पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती कर ली जाए।

लखीमपुर खीरी, 26 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से बचाव को लेकर चलाई जा रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि 10 से 12 जून तक इससे जुड़ी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं तथा पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के समन्वय से योजनाएं तैयार कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’ में समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के प्रस्तुतीकरण को देखा तथा फिर जनपद के विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सलूकापुर हाथी कैंप का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने शिशु हथिनी का नामकरण किया। उन्होंने उसे भवानी नाम दिया। उन्होंने चार हाथियों को चारा, केला आदि भी खिलाया ।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’ के पार्क में मौलिश्री का पौधा रोपा एवं स्टॉल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री का थारू महिलाओं ने स्वागत किया।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बाढ़ से बचाव को लेकर चलाई जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया,‘‘10 से 12 जून तक इससे जुड़ी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती कर ली जाए।’’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के समन्वय से योजनाएं तैयार कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन के विकास को बढ़ाने का निर्देश दिया और दुधवा में आने वाले पर्यटकों की वर्षवार संख्या पूछी। मुख्यमंत्री ने ‘कनेक्टिविटी’, होटल, गाइड के रूप में स्थानीय लोगों को जोड़ने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’ में विदेशी पर्यटकों से भी बातचीत की। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। विदेशी पर्यटकों ने यहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।

उन्होंने ने वन विभाग के अधिकारियों को सभी का ध्यान रखने और सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड