देश की खबरें | तमिलनाडु के विल्लुपुरम में बाढ़ का प्रकोप, रेलवे ने परिचालन रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के विल्लुपुरम में अभूतपूर्व बाढ़ का प्रकोप जारी है, जबकि उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ सोमवार को कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, दो दिसंबर तमिलनाडु के विल्लुपुरम में अभूतपूर्व बाढ़ का प्रकोप जारी है, जबकि उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ सोमवार को कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विल्लुपुरम शहर, आस-पास के कस्बे और गांव भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं और बाढ़ का पानी निचले इलाकों में चला गया है।

विल्लुपुरम में विक्रवंडी और मुंडियामपक्कम के बीच एक मुख्य पुल पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण दक्षिणी रेलवे ने सोमवार सुबह उस प्रमुख खंड पर परिचालन स्थगित करने की घोषणा की। इसके परिणामस्वरूप एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों सहित कई सेवाओं को रद्द किया गया, कुछ का मार्ग परिवर्तित किसर गया और कुछ ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

विल्लुपुरम चेन्नई, राज्य के अन्य उत्तरी भागों और तमिलनाडु के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों के बीच आसान संपर्क है, जहां बेहतर ‘कनेक्टिविटी’ है। थेनपेन्नई नदी उफान पर है और उत्तरी तटीय शहर कुड्डालोर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

धर्मपुरी के पश्चिमी जिले और कृष्णगिरि जिले भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कृष्णगिरि में पिछले दो से तीन दशकों में अभूतपूर्व बाढ़ आई और कार एवं वैन सहित कई वाहन बाढ़ के पानी में बहकर निचले इलाकों में चले गए। बाढ़ के कारण उथंगराई से कृष्णगिरि और तिरुवन्नामलाई जैसे शहरों तक सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल हो गया है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण बना कम दबाव का क्षेत्र लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया और आज दो दिसंबर, 2024 को सुबह साढ़े पांच बजे तक यह उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया। शेष निम्न दबाव क्षेत्र तीन दिसंबर 2024 के आसपास उत्तर केरल-कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर में उभरने की संभावना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड