विदेश की खबरें | उत्तरी फिलीपीन के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का प्रकोप, कामकाज प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस दौरान मरीकिना नदी के किनारे रह रहे हजारों लोगों को बाढ़ की आशंका के कारण गांवों से निकलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस दौरान मरीकिना नदी के किनारे रह रहे हजारों लोगों को बाढ़ की आशंका के कारण गांवों से निकलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई।

मौसम ब्यूरो के अनुसार, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘यागी’ सोमवार को मनीला के दक्षिण-पूर्व में कैमरिंस नोर्टे प्रांत के विंजोंस शहर के तट पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की निरंतर हवा से टकराया और इसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची।

स्थानीय रूप से एनटेंग नाम से जाना जाने वाला यह तूफान मुख्य उत्तरी क्षेत्र लूजोन के पूर्वी तट के पास 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जहां मौसम ब्यूरो ने पहाड़ी प्रांतों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है।

पुलिस ने बताया कि पूर्वी कैमरिन्स सुर प्रांत के नागा शहर में बिजली का करंट लगने से एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई। प्राधिकारी इस बात की पुष्टि करने में जुटे हैं कि यह घटना मौसम से संबंधित थी या नहीं। इस क्षेत्र में बाढ़ का पानी विभिन्न स्थानों में घुस गया है।

देश के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र लूजोन के एक बड़े हिस्से में तूफान की चेतावनी जारी की गई, जिसमें महानगरीय क्षेत्र मनीला भी शामिल है। यहां तूफानी मौसम के कारण सभी स्तरों पर स्कूल और अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए।

राजधानी के पूर्वी छोर पर मरीकिना नदी के भीड़भाड़ वाले तट पर सुबह के समय एक सायरन बजाया गया, जिसमें हजारों लोगों को नदी के जलस्तर में वृद्धि तथा भारी बारिश के कारण नदी के उफान पर आने की स्थिति में वहां से निकलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई।

तट रक्षक ने बताया कि उत्तरी समर प्रांत में तट रक्षक कर्मियों ने रविवार को कमर तक पानी में डूबे दो गांवों में 40 ग्रामीणों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला।

तूफान से प्रभावित कई बंदरगाहों पर समुद्री यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई, जिससे लगभग 2,400 यात्री और मालवाहक कर्मचारी फंस गए तथा तूफानी मौसम के कारण लगभग दो दर्जन घरेलू उड़ानें स्थगित कर दी गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड