देश की खबरें | बारिश के कारण पीलीभीत में बाढ़ का कहर; सेना ने संभाला मोर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी ने भारी तबाही मचायी है। जिले में शारदा और देवहा नदियों के उफान के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की भयावह स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन को सेना की मदद लेनी पड़ी।

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 20 अक्टूबर पीलीभीत जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी ने भारी तबाही मचायी है। जिले में शारदा और देवहा नदियों के उफान के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की भयावह स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन को सेना की मदद लेनी पड़ी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को देने की मांग की है।

पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बुधवार को बताया कि पिछले दो दिन में हुई बेमौसम बारिश के कारण शारदा और देवहा नदियों ने रौद्र रूप ले लिया है और इनके किनारे बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है और उसने अब तक बाढ़ में जगह-जगह फंसे 26 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। जिले के शारदा पुनहाना, गुनहा, गोरख डिब्बी और पलिया में करीब 500 ग्रामीणों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना है।

खरे ने बताया कि मंगलवार को पीलीभीत पीएसी फ्लड यूनिट के जवानों ने इन ग्रामीणों को नाव की मदद से सुरक्षित निकालने के प्रयास किया था मगर शारदा के भीषण उफान के कारण अभियान टालना पड़ा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से निकालने की योजना बनायी और रात ही में सेना को सूचित किया गया और बरेली से आयी सैन्य टुकड़ी ने आज सुबह ही बचाव अभियान शुरू कर दिया।

सेना के कुछ जवानों ने संवाददाताओं को बताया कि शारदा पार के गांव में लगभग 500 ग्रामीण बाढ़ में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने में वक्त लगेगा।

वहीं, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. पूरी रात माधो टांडा थाने की रामनगर चौकी पर मौजूद रहे। जिला अधिकारी पुलकित खरे और अपर आयुक्त (प्रशासन) अरुण कुमार भी देर रात तक वहां मौजूद रहे।

नानक सागर और डियूनि बांध से पानी छोड़े जाने से देवहा नदी उफान पर है। उसका पानी भी शहर में घुस चुका है। बेनी चौधरी सहित निचले इलाकों में लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। शहर में बरेली मार्ग को जोड़ने वाले ईदगाह मार्ग पर देवहा नदी का पानी घुस गया है। पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग पर अवरोधक लगाकर इस मार्ग को बंद कर दिया है। तीन दिन हुई बारिश से नानक सागर बांध पूरी तरह भर गया था। मंगलवार सुबह इस बांध का पानी छोड़ दिया गया उसके बाद ड्यूनि बांध के भी सारे गेट खोल दिए गए। इससे देवहा नदी में बाढ़ आ गई है।

स्थानीय सांसद वरुण गांधी के प्रवक्ता एम. आर. मलिक ने बताया कि वरुण ने मुख्यमंत्री से जिले में बाढ़ के कारण बर्बाद हुई फसल का मुआवजा किसानों को दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वरुण बृहस्पतिवार को पीलीभीत पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड