देश की खबरें | गुजरात में भारी बारिश से बाढ़; करीब 9,600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। नर्मदा और अन्य नदियां में जलस्तर बढ़ जाने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया। इस दौरान पांच जिलों के करीब 9,600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और 207 अन्य को बचाया गया।

अहमदाबाद, 17 सितंबर गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। नर्मदा और अन्य नदियां में जलस्तर बढ़ जाने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया। इस दौरान पांच जिलों के करीब 9,600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और 207 अन्य को बचाया गया।

अहमदाबाद में रविवार शाम छह बजे तक 12 घंटे की अवधि में 76 मिमी बारिश दर्ज की गई जिससे शहर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर यातायात के लिए अंडरपास को बंद कर दिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंचमहल, दाहोद, खेड़ा, अरावली, महिसागर, बनासकांठा और साबरकांठा जिलों में मंगलवार सुबह तक अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी बुलेटिन में अगले सप्ताह के बृहस्पतिवार तक गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सरदार सरोवर बांध (एसएसडी) से भारी मात्रा में पानी नर्मदा नदी में छोड़े जाने से नर्मदा जिले के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। सरदार सरोवर बांध इस मानसून में पहली बार रविवार सुबह 138.68 मीटर के पूर्ण भंडारण स्तर (एफआरएल) पर पहुंच गया।

अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित कुल 9,613 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि नर्मदा, भरूच, वडोदरा, दाहोद और पंचमहल जिलों में 207 अन्य लोगों को बचाया गया।

उन्होंने बताया कि भरूच में सबसे अधिक 5,744 लोगों को स्थानांतरित किया गया जबकि नर्मदा में 2,317, वडोदरा में 1,462, दाहोद में 20 और पंचमहल में 70 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

नर्मदा की जिला अधिकारी श्वेता तेवतिया ने बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं और प्रशासन बांध (सरदार सरोवर) से पानी छोड़े जाने के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने नर्मदा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम तथा भरूच, राजकोट, जूनागढ़ और वडोदरा में एक-एक टीम की तैनाती की है।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की दो टीम वडोदरा में तैयार अवस्था में हैं।

एनडीआरएफ के कर्मचारियों और स्थानीय बचाव टीमों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकाला, जिनमें नर्मदा जिले के एक आवासीय विद्यालय के लगभग 70 छात्र और पंचमहल जिले में एक नदी के पास एक पुल के नीचे फंसे लगभग 100 मजदूर शामिल हैं।

खारी धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\