जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में लाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वॉलमार्ट समूह की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि वह अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में स्थापित करेगी। इस कदम को देश में संभावित सार्वजनिक सूचीबद्धता की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा सकता है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल वॉलमार्ट समूह की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि वह अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में स्थापित करेगी। इस कदम को देश में संभावित सार्वजनिक सूचीबद्धता की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा सकता है।

वर्तमान में, फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में है।

कंपनी ने बयान में कहा, “भारत में स्थित और यहीं से परिचालन करने वाली भारत की घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी होल्डिंग कंपनी को सिंगापुर से भारत स्थानांतरित करने का इरादा जाहिर किया है।”

बयान के अनुसार, “यह कदम एक स्वाभाविक विकास का प्रतिनिधित्व करता है, जो हमारे होल्डिंग ढांचे को हमारे मुख्य परिचालनों, भारतीय अर्थव्यवस्था की विशाल क्षमता और भारत में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रौद्योगिकी और नवाचार-संचालित क्षमताओं के साथ मेल खाता है।”

फ्लिपकार्ट भारत में सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए विचार कर रही है।

कंपनी ने कहा, “भारत में जन्मी और विकास करने वाली कंपनी के रूप में, यह बदलाव हमारे ग्राहकों, विक्रेताओं, भागीदारों और समुदायों की सेवा करने में हमारे ध्यान और तत्परता को और बढ़ाएगा, ताकि देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और उद्यमिता में योगदान जारी रखा जा सके।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट