देश की खबरें | मुंबई में आंधी, बारिश के चलते उड़ान परिचालन प्रभावित, होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में आंधी के साथ बेमौसम बारिश के चलते हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन एक घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया। लोकल ट्रेन का परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

मुंबई, 13 मई मुंबई में आंधी के साथ बेमौसम बारिश के चलते हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन एक घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया। लोकल ट्रेन का परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

घाटकोपर इलाके में छेड़ा नगर जंक्शन स्थित एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल हो गए और कई लोग इसके भीतर फंस गए।

मुंबई हवाई अड्डा संचालक ने कहा कि कम से कम 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। रनवे पर परिचालन शाम 5.03 बजे फिर से शुरू हो गया।

एक बयान में कहा गया, ‘‘शहर में खराब मौसम और आंधी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर कम दृश्यता और तेज हवाओं के कारण करीब 66 मिनट के लिए उड़ान परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।’’

बयान में कहा गया है कि परिचालन फिर से शुरू होने तक हवाई अड्डे पर 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। सुरक्षित और सुचारू विमान संचालन सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डे ने मानसून से पहले रनवे के रख रखाव का काम पिछले सप्ताह ही पूरा कर लिया था।

बारिश से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के निवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम में अचानक बदलाव के कारण यातायात पर खासा असर पड़ा।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि होर्डिंग गिरने की घटना में घायल हुए लोगों को बीएमसी संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\