खेल की खबरें | फ्लेमिंग ने धोनी से पहले जाधव को भेजने के फैसले का बचाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में केदार जाधव को बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी से पहले भेजने के सवाल पर गुस्से में आ गये।

दुबई, तीन अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में केदार जाधव को बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी से पहले भेजने के सवाल पर गुस्से में आ गये।

सीएसके ने डेविड वार्नर की टीम के खिलाफ इस मैच को सात रन से गंवा दिया। लीग में यह उनकी लगातार तीसरी हार है।

यह भी पढ़े | DC vs KKR, IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफानी बल्लेबाजों के बीच होगी टक्कर.

मैच के संवाददाता सम्मेलन में फ्लेमिंग से जब जाधव को धोनी से पहले भेजे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गुस्से में कहा, ‘‘ यह कैसा सवाल है?’’

सीएसके को कोच ने कहा, ‘‘ वह हमारे चौथे क्रम का बल्लेबाज है, धोनी आमतौर पर मध्यक्रम के निचले हिस्से के खिलाड़ी है। जाधव दोहरी भूमिका निभाने में सक्षम है। अगर हमें अच्छी शुरूआत मिलती है तो धोनी पहले और जाधव बाद में आ सकते है।’’

यह भी पढ़े | CSK vs SRH 14th IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रन से दी शिकस्त.

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप जल्दी विकेट गंवा देते है तो आपका चौथे क्रम का बल्लेबाज मैदान में जाता है।’’

जाधव अभी तक टूर्नामेंट में लय हासिल करने में विफल रहे है। उन्होंने इस मैच में भी 10 गेंद में सिर्फ तीन रन बनाये।

कप्तान धोनी और रविन्द्र जडेजा के बीच साझेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम पारी की बीच में मुश्किल में थे। धोनी और जड़जा ने मैच में हमारी वापसी कराई लेकिन टीम को बीच के ओवरों में अधिक रन बनाना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\