देश की खबरें | ठाणे में ज्वलनशील गैस से भरा टैंकर पलटा, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में ज्वलनशील गैस ले जा रहा एक टैंकर सड़क पर पलट गया जिससे इलाके में कुछ घंटों के लिये यातायात बाधित हो गया। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, नौ फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में ज्वलनशील गैस ले जा रहा एक टैंकर सड़क पर पलट गया जिससे इलाके में कुछ घंटों के लिये यातायात बाधित हो गया। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार रात 11 बजकर 15 मिनट के करीब घोड़बंदर रोड पर हुई हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि टैंकर में प्रोपेन गैस भरी हुई थी और वह गुजरात के जामनगर से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नगोथाने जा रहा था तभी यहां गायमुख चुंगी चौकी के निकट पलट गया।

उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि वाहन से गैस का रिसाव नहीं हुआ लेकिन इससे कुछ घंटों के लिये इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

स्थानीय दमकलकर्मी, पुलिस, आरडीएमसी और अन्य संबद्ध अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे बाद टैंकर को सड़क से किनारे किया गया जिसके बाद सामान्य यातायात बहाल हो पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट