देश की खबरें | गुजरात में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के महिसागर जिले में पांच साल की बच्ची को उसका एक रिश्तेदार घर से बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
महिसागर, 15 मई गुजरात के महिसागर जिले में पांच साल की बच्ची को उसका एक रिश्तेदार घर से बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शंकर खांट (35) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़की के ही गांव में रहता था और उसका दूर का रिश्तेदार है।
महिसागर के पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह जडेजा ने बताया कि जब बच्ची घर पर अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रही थी, तब शंकर उसे बहला-फुसलाकर एक खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे गोधरा शहर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर टीमें गठित कीं। ड्रोन की मदद से और तकनीकी सर्विलांस व सूत्रों के आधार पर घटना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)